{"_id":"65c7cbd69d96583d3401cdd4","slug":"trucks-collide-while-overtaking-three-injured-orai-news-c-224-1-ori1004-110686-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओवरटेक करते समय ट्रक टकराए, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओवरटेक करते समय ट्रक टकराए, तीन घायल
विज्ञापन
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय दो ट्रक टकरा गए, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
घटना से एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची औरैया व कुठौंद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से अलग कराया। करीब एक घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जालौन-औरैया के मध्य स्थित यमुना पुल के 236.2 किलोमीटर के पास झांसी से कुछ ट्रक औरैया की ओर गिट्टी भरकर जा रहे थे। जैसे ही वह यमुना पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से जा रहे दूसरे ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी आपस में टकरा गए, जिसके बाद पीछे से आ रहे तीसरे ट्रक की भी टक्कर हो गई।
हादसे में भिंड जिले के थाना भरुच के पिपरी गांव निवासी जितेंद्र सिंह (30), भिंड के नहर लाइन मोड निवासी मथुरा प्रसाद (40) व जालौन निवासी शैलेंद्र कुमार (28) घायल हो गए। घटना से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। सूचना पर एक्सप्रेसवे की टीम के साथ औरैया व जालौन पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात शुरू हो सका।