फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck poor trapped in the pit , put jam

गड्ढे में फंसकर ट्रक खराब, लगा जाम

Wed, 21 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Wed, 21 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Truck poor trapped in the pit , put jam
हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक गड्ढों में फंसकर खराब होने से मंगलवार को कालपी में पूरे दिन जाम लगा रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा लोगों व स्कूली बच्चों को हुई।
विज्ञापन



 
कानपुर को जोड़ने वाली राजमार्ग की सड़क कालपी से होकर निकली है, लेकिन प्रभावितों को मुआवजा न दिए जाने से फोरलेन सड़क परियोजना का कालपी नगर की पौने दो किलोमीटर सड़क का काम दस वर्षों से अटका पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन



 इन गड्ढों में अक्सर भारी वाहन फंसकर खराब हो जाते हैं और घंटों जाम लगता है। गड्ढों से होकर निकलते वक्त मधु टंडन महाविद्यालय केे सामने व खानकाह शरीफ के पास दो अलग-अलग स्थानों पर बीती रात तीन बजे दो बालू लदे ट्रक गड्ढों में फंसकर खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। जाम लगने से हाईवे पर कई किमी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर कोतवाल एसकेे सिंह पुलिस टीम के साथ जाम खुलवाने पहुंचे, लेकिन मंगलवार की दोपहर तक जाम नहीं खुलवाया जा सका।


 खास बात यह रही कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अफसर हाईवे से कार का हूटर बजाते निकल गए। वहीं, लोगों की माने तो सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से यहां आए दिन जाम लगता रहता है। एक बार जाम लगने पर कई-कई घंटे खुलने का नाम नहीं लेता है।



इससे राहगीरों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed