फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck driver checking tire

ट्रक का टायर चेक कर रहे चालक को रौंदा

Sun, 16 Apr 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 16 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Truck driver checking tire
ट्रक - फोटो : amar ujala

टोल प्लाजा पर ट्रक खड़ा कर टायर चेक कर रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इटावा जिले के जसवंतनगर कोतवाली के गांव नगला टहरी निवासी रजनेश कुमार (24) पुत्र लालाराम ट्रक चालक था। शनिवार की रात वह गुजरात से ट्रक में किराने का सामान लेकर कानपुर जा रहा था। रात करीब एक बजे जब ट्रक एट थाना के हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह ट्रक के टायराें की जांच करने लगा। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने रजनेश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलवाई और घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed