{"_id":"5ed7e53b8ebc3e90b014732d","slug":"truck-driver-and-his-companions-beat-up-a-traffic-cop-orai-news-knp563586482","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक व उसके साथियों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक व उसके साथियों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा
विज्ञापन
कालपी। गलत दिशा से आ रहे ट्रक को रोकने पर चालक व अन्य साथियों ने ट्रैफिक सिपाही पर ही हमला बोल दिया। लाठी-डंडे के वार से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया वहीं दो फरार हो गए।
बुधवार दोपहर गल्ला मंडी गेट के पास ट्रैफिक पुलिस का सिपाही जितेंद्र यादव ड्यूटी पर तैनात था। गलत दिशा से आ रहे ट्रक को रोका तो चालक बिगड़ गया। साथियों के साथ उसने ट्रैफिक सिपाही पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में घायल हुआ सिपाही गश खाकर सड़क पर गिर गया।
तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया पर दो भाग निकले। कोतवाली इंचार्ज मानिकचंद्र पटेल ने बताया कि हमलावर चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्हौरी ग्राम के रहने वाले बताए गए हैं।