फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck collided with bike, father-son and uncle died

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाप-बेटा और चाचा की मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 08 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with bike, father-son and uncle died
क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

आटा/उरई(जालौन)। होली के लिए खरीदारी कर उरई से अपने गांव वापस बाइक से जा रहे पिता-पुत्र व चाचा को पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने आटा बस स्टैंड के पास रौंद दिया। इससे पिता-पुत्र की मौके पर भी मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डाक्टरों ने उसको भी मृत घाषित कर दिया। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनाें को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सड़क पार कर रहा एक ग्रामीण भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


कालपी कोतवाली के गांव उसरगांव निवासी राजेश सिंह (42) पुत्र नबाब सिंह, अपने सगे भाई दीपक (32) व पुत्र ऋषि सिंह (20) के साथ बाइक से उरई होली का सामान लेने के लिए आए थे। वह बुधवार को दोपहर तीन बजे वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब उनकी बाइक आटा गांव के चौराहे स्थित हाइवे पर पहुंची तभी पीछे से संतरा लादकर आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक सवाराें को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक हादसे के बाद बाइक सवार करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान सड़क पार कर रहा कलूटे (45) भी ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया है। एक  ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना जब परिजनाें को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक शाकिर निवासी झांडा नगला पलबल हरियाणा को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जल्दी पहुंचने के चक्कर में हुआ हादसा
उरई। जिस ट्रक से आटा गांव के  बाहर हादसा हुआ है उसमें संतरा लदे थे। चालक शाकिर ने राजस्थान की भवानी मंडी से संतरा लादकर कलकत्ता जा रहा था। ट्रक की रफ्तार ज्यादा होने से चालक संतुलन नहीं कर पाया और हादसा हो गया। बताते हैं कि जो भी चालक जल्दी मंडी में डिलेवरी देता है उसे ईनाम मिलता है। इसी रफ्तार ने तीन जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed