{"_id":"5c8165b8bdec22141231e18f","slug":"truck-collide-with-stand-truck-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल
Fri, 08 Mar 2019 12:11 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व लगा जाम।
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के ग्राम पंडौरा के समीप बीती रात करीब 11 बजे सतना मध्य प्रदेश से सीमेंट लादकर आए खड़े ट्रक में मौरंग भरने जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर सो रहा चालक सुरेंद्र कुमार (40) निवासी सतना घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर रोड किनारे निवास रहने वाले ग्रामीण भी खौफजदा हो गए। ग्रामीणों ने घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सीमेंट लदे ट्रक चालक ने बताया कि सीमेंट लादकर वह कुरारा हमीरपुर जा रहा था। तभी नींद के कारण वह ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर सो गया था। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर ही क्षतिग्रस्त होकर खड़ा हो गया। इसके चलते पंडौरा से बसरेही तक आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसमें रोडवेज व दर्जनों यात्री वाहन भी फंस गए। यात्रियों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। कदौरा के प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने कहा कि जाम खुलवा दिया गया है और टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है
विज्ञापन