{"_id":"5aca8f0baca511b471ab1991c6b1dfa2","slug":"truck-car-collision-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार की भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कार की भिड़ंत, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
कार और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार
विज्ञापन
सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के
परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पुलिस को लेकर
पहुंचे और घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद वहां जाम लग
गया। पुलिस ने क्रे न से कार को हटवाया, तब
यातायात बहाल हो सका। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। औरैया जनपद के गांव मिहुती निवासी हर्ष चतुर्वेदी (23), अपनी बहन मोहनी(18), साथी संतोष अवस्थी (28) उनकी पत्नी इंदू (25) व ईशा (5) पुत्री संजय के साथ किराए की कार लेकर औरैया से झंासी में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। कार दुबे (30) नामक युवक
चला रहा था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे जब कार उरई-झांसी हाईवे स्थित बड़ा गांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर कार में टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी लेग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाल आलोक
सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलाें को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टराें ने सभी को कानपुर रेफर कर दिया। वहीं मौके पर चालक दुबे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले।