फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trains came late, 510 migrant workers arrived

लेट आईं ट्रेनें, पहुंचे 510 प्रवासी श्रमिक

Wed, 20 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Trains came late, 510 migrant workers arrived
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर आते श्रमिक मजदूर - फोटो : ORAI
उरई। प्रवासी कामगारों को लेकर बुधवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें उरई स्टेशन पहुंचीं। इनसे 503 प्रवासी कामगार उतरे। ये जालौन के अलावा फिरोजाबाद, आगरा, चित्रकूट, महोबा आदि जनपदों के रहने वाले थे। इन्हें थर्मल स्क्रीनिंग कर रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। एक ट्रेन दस और दो दूसरी डेढ़ घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पहली ट्रेन अनंतपुर (कर्नाटक) से गोरखपुर के लिए आई। उसे मंगलवार की रात 11 बजे आना था लेकिन यह करीब दस घंटे देरी से सुबह 9:17 बजे उरई स्टेशन पहुंचे। इससे 38 बच्चों समेत 207 प्रवासी कामगार उतरे। इसके बाद बड़ोदरा (गुजरात) से प्रतापगढ़ श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से 11:19 बजे उरई स्टेशन पर आई।
विज्ञापन

इस ट्रेन से 62 बच्चों समेत 303 प्रवासी कामगार उतारे गए। दोनों ट्रेनें से उतारे गए प्रवासी कामगार मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, चित्रकूट, महोबा और जालौन जनपद के थे। सभी को कतारबद्ध करके थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद 12 बसों से इन्हें गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अनूप सक्सेना ने बताया कि दोनों ट्रेनों से 510 प्रवासी कामगार यहां पहुंचे। इस दौरान समाजसेवियों ने इन्हें लंच पैकेट, बिस्कुट, पानी और बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की। बड़ोदरा से आए राशिद और महोबा के शिवकुमार ने बताया कि अब वे वापस नहीं लौटेंगे। अपने इलाके में भी काम तलाशेंगे।

इसी तरह कालपी की रेखा, विजय, सतीश आदि ने बताया कि कर्नाटक में पानीपूरी का धंधा करते थे। लॉकडाउन में भूखों मरने की नौबत आ गई थी। अब वापस नहीं जाएंगे। इस दौरान एसडीएम सतेंद्र कुमार, रोडवेज एआरएम केएन चौधरी, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी, सीटीआई डा. आरके शाक्य, स्टेशन प्रबंधक एपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed