{"_id":"58f266c94f1c1bd317cf4ebb","slug":"trained-young-man-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटा युवक, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटा युवक, शिनाख्त नहीं
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के इकलासपुरा गांव के पास झांसी-कानपुर रेल ट्रैक स्थित क्रासिंग पर 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणाें ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि युवक की पहचान कराई जा रही है। उसने आत्महत्या की या ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन