{"_id":"60e5e9af8ebc3ec1ff090062","slug":"train-railway-drm-board-baithak-jhansi-mirjapur-national-higway-orai-news-knp6388741108","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 किलोमीटर ट्रैक दोहरीकरण का काम इसी महीने पूरा करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 किलोमीटर ट्रैक दोहरीकरण का काम इसी महीने पूरा करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी मंडल के डीआरएम संदीप माथुर ने कहा कि चौराहा, पुखरायां, मलासा के 16 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम जुलाई में ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन संचालन भी इस ट्रैक पर शुरू हो जाएगा। जबकि उसरगांव, कालपी से चौराहा 18 किलोमीटर ट्रैक का काम अगस्त में पूरा करने का लक्ष्य है। इसी के साथ अगस्त में ही नंदखास-मोंठ पिरौना के 35 किलोमीटर ट्रैक के सेक्शन भी अगस्त में पूरा करने का प्लान है। यह बात उन्होंने वेबिनार के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने बताया कि अगस्त तक झांसी से मलासा कुल 171 किलोमीटर का काम पूरा हो जाएगा। जबकि 206 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक को जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उरई स्टेशन पर कोच डिस्प्ले की जो समस्या है उसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में नियमित स्टाफ की ड्यूटी लगाने के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर एक पर कोटा स्टोन पत्थर लगाया जाएगा। साथ ही रैंप भी जल्द चालू करने की योजना है। करमेर रोड रेलवे क्रासिंग पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए विभाग को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि झांसी लखनऊ पैसेंजर के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इस दौरान एडीआरएम दिनेश वर्मा, अमित सेंगर, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित आदि रहे।