{"_id":"61f43187b20d4f37561c6f6d","slug":"train-rail-rpf-station-crossing-jam-orai-news-knp6776253109","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम सिग्नल फेल होने के कारण आधा घंटा खड़ी रही जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम सिग्नल फेल होने के कारण आधा घंटा खड़ी रही जनसाधारण एक्सप्रेस
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर शुक्रवार को उरई स्टेशन के होम सिग्नल फेल हो गए। इस कारण झांसी से आने वाली मुंबई छपरा जनसाधारण एक्सप्रेस (15102) अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 181 पर आधे घंटे खड़ी रही। इसके चलते रेल यातायात के साथ सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ। सिग्नल फेल होने के कारण एक मालगाड़ी को भुआ स्टेशन पर भी रोका गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर 1.18 बजे जब मुंबई छपरा जनसाधारण एक्सप्रेस भुआ उरई सेक्शन से गुजर रही थी। तभी उरई स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन ने जैसे ही सिग्नल दिए तो झांसी की ओर आने वाली ट्रेनों के सिग्नल फेल हो गए। इसके चलते ट्रेन अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग पर जनसाधारण एक्सप्रेस 1.21 बजे से 1.51 बजे तक खड़ी रही। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद डिप्टी एसएस ने कर्मचारी को भेजकर मेमो दिया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। उधर, सिग्नल फेल होने के कारण अजनारी रोड क्रांसिंग पर दोनों ओर वाहन चालकों और राहगीरों की कतारें लग गई। कई पैदल चलने वाले राहगीरों ने तो ट्रेन के अंदर से निकलकर क्रासिंग पार की। सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक किए। करीब तीन बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।