{"_id":"61ec44ff55a4791c7e7b8eae","slug":"train-rail-drm-orai-station-orai-news-knp676763481","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की वजह से टला डीआरएम का निरीक्षण, धरी रह गई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की वजह से टला डीआरएम का निरीक्षण, धरी रह गई तैयारियां
विज्ञापन
बंद पड़ा स्टेशन रोड का रास्ता।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के महाप्रबंधक प्रदीप गुप्ता के फरवरी में प्रस्तावित दौरे को लेकर रेल प्रशासन तैयारी में जुटा है। शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम आशुतोष को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारी की समीक्षा करनी थी। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। बता दें कि इसके पहले भी डीआरएम को छह जनवरी को आना था, पर वह नहीं आए थे।
रेलवे सूत्रों का कहना है कि मौसम ठीक होने पर डीआरएम निरीक्षण करने आएंगे। दिव्यांगों के लिए रास्ते (पाथवे) का निर्माण महीनों से अटका था। डीआरएम के आने की सूचना पर आननफानन पाथवे का निर्माण करा दिया गया। इसके अलावा रंगाई-पुताई और टूटी फाल्स सीलिंग भी ठीक कराई गई। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि डीआरएम को आना था, लेकिन अंतिम समय पर दौरा निरस्त हो गया।
--------------------
फोटो-2-बंद पड़ा स्टेशन रोड का रास्ता। संवाद
एसएस की शिकायत पर ईओ को फटकार
उरई। उरई रेलवे स्टेशन के बाहर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त द्वार का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण में लेटलतीफी चल रही है। हालत यह है कि 15 दिन में नगर पालिका ने रेलवे से काम पूरा करने की मोहलत मांगी थी। अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक ने एडीएम से भी की। एडीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका ईओ के जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
-------------
चित्रकारी का काम लटका
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर हो रही चित्रकारी का काम लटक गया है। चित्रकार आधा-अधूरा काम छोड़कर चले गए हैं। स्थानीय धरोहरों के चित्र स्टेशन की दीवारों पर बनाए जाने थे। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने इस बाबत आईओडब्लू को अवगत करा दिया है कि जल्द काम पूरा करें, ताकि महाप्रबंधक के निरीक्षण के पहले स्टेशन नये रूप में दिखाई दे।
-------------------
फोटो-1-रेलवे कालोनी की नालियों व सड़कों पर जलभराव। संवाद
रेलवे कालोनी की दशा में नहीं हुआ सुधार
उरई। स्टेशन के पास बनी रेलवे कालोनी की स्थिति दयनीय है। सड़कें गड्ढायुक्त हैं और नालियां टूटी हुई। इसकी वजह से बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है। इस बाबत नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव केके त्रिपाठी का कहना है कि नालियां भरी रहती हैं। करीब 100 कर्मचारियों के आवास हैं। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। (संवाद)