फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train,passenger,rail,probation officer,track

खुशखबरी: 30 से चलेगी झांसी कानपुर ट्रैक पर मेमू, मिलेगी राहत

Sun, 26 Sep 2021 07:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
train,passenger,rail,probation officer,track
उरई। रेलवे बोर्ड ने झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर 30 सितंबर से मेमू के संचालन का ऐलान किया है। हालांकि अभी टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। पर उम्मीद है कि मेमू में यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन से कम समय लगेगा और सफर भी सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन

झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम तेजी से जारी है। 28 सितंबर को इस ट्रैक के चौराहा, पुखरायां मलासा सेक्शन का सीआरएस निरीक्षण प्रस्तावित है। इस निरीक्षण के बाद 30 सितंबर से कानपुर से झांसी के बीच मेमू ट्रेन का संचालन होगा। इसके बाद झांसी से कानपुर के लिए 2 अक्तूबर को मेमू ट्रेन चलेगी। यह मेमू आठ कोच की होगी। मेमू चलने के बाद इस रूट के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। हालांकि अभी तक ट्रेन का टाइमटेबल नहीं आया है और न ही न्यूनतम और अधिकतम किराये की जानकारी मिली है। मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक (सीपीटीएम) प्रयागराज जोन डीके वर्मा ने मेमू संचालन की तारीख घोषित कर दी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, एक दो दिन में टाइमटेबल और किराये की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। मेमू संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed