{"_id":"6a529291bef46c0cdb0fb58f","slug":"train-operations-affected-by-track-repairs-and-mumbai-rains-orai-news-c-224-1-ori1005-146686-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक मरम्मत और मुंबई की बारिश से रेल संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक मरम्मत और मुंबई की बारिश से रेल संचालन प्रभावित
विज्ञापन
= कई ट्रेनें निरस्त, कई घंटों की देरी से पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई मंडलों में चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य एवं मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर झांसी-कानपुर रेलखंड पर भी दिखाई दे रहा है। कई ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा है, जबकि कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से और घंटों की देरी से संचालित हो रही हैं। इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
शनिवार को मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01079), गोरखपुर-पुणे दैनिक स्पेशल (01415-16) एवं बनारस-मुंबई स्पेशल (01074) निरस्त रहीं। वहीं बरौनी-ग्वालियर छपरा मेल (11124) अपने निर्धारित समय से करीब 10 घंटे 30 मिनट की देरी से उरई पहुंची। इसके अलावा हैदराबाद-गोरखपुर डेक्कन एक्सप्रेस (07075) 5 घंटे 7 मिनट, गोरखपुर-मुंबई दैनिक स्पेशल (01080) 4 घंटे 53 मिनट, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) 4 घंटे 30 मिनट, गोरखपुर-मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) करीब 5 घंटे एवं गोरखपुर-यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस (12591) एक घंटा 17 मिनट की देरी से चली। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न मंडलों में ट्रैक मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही रेल संचालन सामान्य हो जाएगा।