{"_id":"5da221698ebc3e0168432c46","slug":"traffic-will-remain-disrupted-for-three-days-on-the-railway-crossing-orai-news-knp519300221","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक रिनियां रेलवे क्रासिंग पर बाधित रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन तक रिनियां रेलवे क्रासिंग पर बाधित रहेगा आवागमन
विज्ञापन
रिनियां रेलवे क्रॉसिंग
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण को लेकर तीन दिन तक रिनियां रेलवे क्रासिंग पर आवागमन बाधित रहेगा। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग ने पुलिस अधीक्षक व आरपीएफ को पत्र भेजकर इस दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम के चलते रिनियां रेलवे क्रासिंग संख्या 179 पर 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यातायात बाधित रहेगा। चीफ पीडब्ल्यूूआई केएल भारती ने बताया कि काम के दौरान ट्रैफिक को एक तरफ से धीरे-धीरे निकाला जाएगा। हालांकि काम के दौरान समस्या आ सकती है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक व आरपीएफ को पत्र भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि यह ए श्रेणी की रेलवे क्रासिंग है। यहां पर झांसी-कानपुर हाईवे जाने वाले वाहनों का आवागमन रहता है। लिहाजा इसे पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता है। एक तरफ काम कर एक तरफ से छोटे वाहनों को निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे सड़क का ट्रैफिक तो प्रभावित होगा लेकिन ट्रेन संचालन पर किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक ब्लाक में फंसी पैसेंजर
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे सेक्शन में तीन स्टेशनों के बीच अलग-अलग डेढ़ घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया गया। इसके चलते उरई आटा सेक्शन के बीच 10.45 बजे से 12.30 बजे तक, आटा उसरगांव सेक्शन में 10.45 बजे से 12.15 बजे तक तथा उरई भुआ सेक्शन में 10.45 बजे से 12.30 बजे तक टै्रफिक व पावर ब्लाक लिया गया। इसके चलते झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर नंबर 51803 भुआ स्टेशन पर आधा घंटा खड़ी रही। जबकि उरई स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही। इसके अलावा आटा स्टेशन पर भी बीस मिनट खड़ी करके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।