{"_id":"5ec6c10f8ebc3e90b43ded8e","slug":"traders-unhappy-with-new-roster-demand-to-implement-old-orai-news-knp561359184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रोस्टर से व्यापारी नाखुश, पुराना लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रोस्टर से व्यापारी नाखुश, पुराना लागू करने की मांग
विज्ञापन
रामपुरा में रोस्टर से नाराज होकर दुकान बंद किए बैठे व्यापारी।
- फोटो : ORAI
रामपुरा/माधौगढ़। कस्बे के बाजार खोलने के नियम को लेकर व्यापारी खुश नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दो बजे तक पूरा बाजार खोला जाए। आधा-आधा बाजार खोलना न तो व्यापारियों के लिए ठीक है और न ही ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए। लिहाजा दुकान पुराने रोस्टर के अनुसार खोली जाए।
नए रोस्टर से कस्बे के व्यापारी निराश नजर आए। व्यापारियों का कहना हैं कि यह बाजार देहात का बाजार हैं, यहां खरीदारी अधिकांश ग्रामीण व किसान करते हैं। अधिकतर ग्रामीणों को रोस्टर का मतलब भी नहीं पता होता हैं। आधा बाजार खुलने व आधा बाजार बंद होने से दुकानदारों के साथ ग्राहक भी परेशान हो रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसान को आधा सामान आज व आधा कल लेने में काफी परेशानी होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित ने एसडीएम से मांग की कि पुराने रोस्टर के अनुसार बाजार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोला जाए। एसडीएम ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि आपका समय आठ से दो बजे हो सकता है। बशर्ते सभी व्यापारी सहमत हो।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार कस्बा के दुकानदार संजय, पंकज रावत, योगेश, बल्लू, अरविंद सिंह, गुड्डू भदौरिया, प्रवीण गुप्ता, पिंटू चौधरी, अंकुर गुप्ता, शिवकुमार, सुनील कुरेले आदि ने एसडीएम सालिकराम को शिकायत देते हुए बताया कि शासन प्रशासन का सहयोग करना चाह रहे हैं। प्रशासन से तय समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दुकानदार व ग्राहकों के लिए ठीक नहीं है। दुकानें पूर्व की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलवाएं। एसडीएम ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।