फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor trolley turnaround in the trench , 14 injured

ट्रैक्टर ट्राली खंदक में पलटी, 14 घायल

Sun, 13 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 13 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley turnaround in the trench , 14 injured
उरई आ रही ट्रैक्टर ट्राली उरई-राठ मार्ग स्थित मुहम्मदाबाद गांव के पास
विज्ञापन
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।

डकोर थाना क्षेत्र के गांव बंधौली निवासी ट्रैक्टर चालक धर्मसिंह अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर उरई बाजार करने आ रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के ही दुर्गा प्रसाद (55), सिल्कू (30), शिवचरण (45), मातादीन (50), कुठौंदवाली (70), बिलनी (60), जाहर सिंह (25), दिव्यांशू (5), गोविंद, रतन, राजकुमार, देशराज, रामबहादुर भी ट्राली पर सवार हो गए। रविवार सुबह करीब 11 बजे

ट्रैक्टर ट्राली उरई-राठ मार्ग मुहम्मदाबाद स्थित मजार के पास मोड़ पर पहुंची तो रफ्तार अधिक होने से अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे खंदक में जाकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी लोग दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां जाहर सिंह की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।

मोड़ पर नहीं लगा था संकेतक
जिस जगह हादसा हुआ है, वहां कोई संकेतक नहीं लगा था। इससे चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार कम नहीं की जिसके चलते ट्राली खंदक में पलट गई। कई ऐसे ही हादसे पहले भी इस मोड़ पर हो चुके हैं लेकिन पीडब्लूडी विभाग ने यहां पर बोर्ड लगाने की जरूरत नहीं समझी। ग्रामीण विक्रम सिंह ने बताया कि कई मर्तबा विभाग को अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed