फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor overturned in drain, driver dies

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलटा, दबकर चालक की मौत

Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned in drain, driver dies
सरावन। स्टीयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो नाले में पलट गया। नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के मजरा वदनपुरा गांव निवासी साबिर का 25 वर्षीय पुत्र सद्दाम मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत पर धान की पौध बोने जा रहा था। इसी दौरान मजरा नारायनपुरा के पास ट्रैक्टर पलटने से सद्दाम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 15 जून को उसकी शादी मुहम्मदाबाद निवासी युवती से उरई के एक गेस्ट हाउस में होनी थी। शादी की तैयारियां भी घर में चल रही थी। अचानक हादसा होने से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed