फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Toll Free Complaints Transformer

टोल फ्री पर शिकायत की तो बदला ट्रांसफार्मर

Fri, 14 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 14 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Toll Free Complaints Transformer
नया ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला

ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना देने के लिए योगी सरकार के जारी टोल फ्री नंबर पर उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। बुधवार देर शाम इसकी बानगी देखने को मिली। नगर पंचायत कोटरा के मोहल्ला गांधी नगर में एक माह से ट्रांसफार्मर फुंका था। अफसरों के चक्कर काटने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर 18001803023 मिलाया। इसके बाद हरकत में आए बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 24 घंटे के भीतर फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई।

विज्ञापन


नगर पंचायत कोटरा के मोहल्ला गांधी नगर में 20 हजार लोग रहते हैं। संजू अहिरवार, उमाशंकर, संतोष कुमार, रमेश कुमार, सुभाष कुमार, मंशाराम, ग्यासी सिंह, शिवकुमार, धीरेंद्र कुमार ने बताया कि महीने भर पूर्व मोहल्ले में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बिजली न होने से ग्रामीण परेशान थे। पानी के लिए भी लोगों को दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन



आरोप है कि कई मर्तबा विद्युत विभाग के अफसरों व इलाके के लाइनमैनों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएम योगी की ओर से जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर समस्या की जानकारी दी गई तो आनन-फानन में बुधवार देर शाम विद्युत विभाग के अफसरों के साथ चार सदस्यीय टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर इलाके की बिजली आपूर्ति शुरू कराई। आपूर्ति चालू होने से लोगों की समस्या दूर हो गई। लोगों ने योगी सरकार के टोल फ्री नंबर की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed