फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Threatened in dispute of 27 lakh transactions, report

27 लाख के लेनदेन के विवाद में धमकाया, रिपोर्ट

Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Threatened in dispute of 27 lakh transactions, report
उरई। राठ रोड निवासी एवं संघ (आरएसएस) से जुड़े डा. ब्रम्हानंद खरे ने शहर कोतवाली में 27 लाख रुपये के लेनदेन और फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की रिपोर्ट एक कालेज के पूर्व प्राचार्य और उनके करीबी के खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डा. खरे ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रामनगर निवासी एक कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. अरुण श्रीवास्तव ने चार साल पहले 27 लाख रुपये कालेज बनवाने के नाम पर उधार लिए थे। कई बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। बताया कि पिछले साल लिखित समझौता हुआ था, जिसमें डा. श्रीवास्तव ने मार्च 2020 में रुपये लौटाने का वादा किया था। 13 जून को संघ कार्यालय में जिला प्रचारक दीपक को जानकारी दी, जिस पर प्रचारक ने जब डॉ. अरुण से रकम लौटाने को कहा तो पूर्व प्राचार्य ने संघ कार्यालय आकर दोनों धमकाया। बाद में पूर्व प्राचार्य ने जिला प्रचारक पर आरोप लगाते हुए फेसबुक पर रिश्तेदार से अभद्र पोस्ट भी डलवाई। पुलिस ने तहरीर के हिसाब से रुपये न देने पर पूर्व प्राचार्य डा. अरुण श्रीवास्तव और फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले करीबी चित्रांश विकास श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed