{"_id":"634c539e95693c71027aacdc","slug":"thieves-crossed-lakhs-of-jewelery-cash-from-shopkeeper-s-house-orai-news-knp7236355160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के घर से चोरों ने लाखों के जेवर नगदी किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार के घर से चोरों ने लाखों के जेवर नगदी किए पार
विज्ञापन
कालपी। चोरों ने दुकानदार के घर से गहने, नकदी समेत चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त गृहस्वामी अपने भाई के घर सोने चला गया था। बाकी सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। चोर आसपास के अन्य घरों के बाहर कुंडी लगा गए थे।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामचबूतरा नई बस्ती निवासी तुफैल अहमद ने पुलिस को बताया कि शनिवार को घर के सदस्य कानपुर देहात के सट्टी गांव में रिश्तेदारी में गए थे। उन्होंने मकान के गेट पर ताला डाल दिया था और पड़ोस में स्थित भाई के घर सोने चले गए।
शनिवार देर रात चोर मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी और लाकर के ताले तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये समेत करीब चार लाख के गहने चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल कालपी जितेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।