{"_id":"608affae8ebc3e8da90d78ee","slug":"thief-orai-news-knp626018629","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर को बनाया निशाना, नगदी जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर को बनाया निशाना, नगदी जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। चोरों ने एक घर को निशाना बना कर 2 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण एवं 3 हजार रुपए नगद चोरी की लिए। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी किसान द्रगविजय सिंह परिवार सहित एक शादी में गए थे।
घर सूना होने से घर में ताला लगा था। तभी रात में अज्ञात चोर ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखा सोने का हार, अंगूठी, चेन व चांदी की पायल समेत लगभग 2 लाख रुपये के जेवर व 3 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। जब गृहस्वामी शादी से लौटे तो उसे चोरी की जानकारी हुई। जिसकी सूचना उसने कोतवाली में दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विकास जादौन ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
महिला ने रकम दिलाने की लगाई गुहार
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी शकीला बेगम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फ्रीडम इंडिया इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर के माध्यम से एक प्लॉट खरीदा था। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये थी। उन्होंने प्लाट की कीमत में 50 हजार रुपए एफडी बांड व 50 हजार रुपये नगद दिए थे। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। तबसे लगभग 2 साल बीत चुके हैं। अभी तक विक्रेता ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की है। जबकि वह कई बार शेष रकम देने एवं प्लाट की रजिस्ट्री करने की बात कह चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। जिस पर मैनेजर व डायरेक्टर ने रुपये देने एवं प्लाट की रजिस्ट्री करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से उसकी जमा रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। (संवाद)