फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There will be three new bus in the district

जनपद में तीन नए बस स्टैंड बनेंगे

Mon, 01 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 01 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
There will be three new bus in the district
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन की ओर से एक कर्मचारी का निर्वाण दिवस सोमवार
विज्ञापन
को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में तीन नए रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के बेड़ा में वोल्वो और एसी बसें भी जल्द

शामिल की जाएंगी। कार्यक्रम में संविदा चालक की दुर्घटना में बीते वर्ष मौत हो जाने पर उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। सोमवार को परिवहन निगम कार्यशाला परिसर में  स्व. महेंद्र सिंह निरंजन का निर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के बैनर तले आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने

स्व. निरंजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि परिवहन निगम के प्रमुख सचिव कुमार अरविंद  सिंह देव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि रोडवेज के चालक और परिचालक कड़ा परिश्रम करते हैं। इस दौरान घोषणा की कि जनपद केे उरई, कालपी और जालौन में नए रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके अलावा हरिद्वार

में कुंभ के मद्देनजर उरई से हरिद्वार तक नई बस सेवा को भी उन्होंने हरी झंडी दी। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या के साथ वोल्वो और एसी बसों को भी शामिल करने की बात कही। उन्होंने टूरिस्ट बसों की ओर से राष्ट्रीय राजमार्गों पर की जा रही डग्गामारी को रोकने के लिए एआरटीओ को सख्त निर्देश भी दिए। इस दौरान बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में

परिवहन विभाग 750 बसों की खरीद कर रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में 1500 बसें खरीदने का लक्ष्य है। रोडवेज कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा, तभी रोडवेज की आमदनी बढे़गी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने कहा कि यूनियन रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के निदान का एक

माध्यम है। मुख्य अतिथि को यूनियन की ओर से मांग पत्र भी सौंपा गया। इसमें  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी क्षेत्र में परिवहन विकास में बाधक समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। कार्यक्रम में डीएम रामगणेश, एसपी एन कालोंचि के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक बाबू सिंह, एआरटीओ आदित्य कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री तेज बहादुर शर्मा, रामकुमार सिंह तोमर,

पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रियाजुल हक, आविद उल्ला, सचिन सचान, आरके सचान, लाल सिंह चौहान, अशोक सैनी, भूपेश, उदय गोयल, आरके मिश्रा, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

और जब फफक पड़ी रामदेवी
संविदा चालक रामकिशुन की सड़क हादसे में मौत बीते वर्षों हो गई थी। दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक की पत्नी रामदेवी को मंच पर बुलाकर पांच लाख रुपये का चेक सौपा गया। प्रमुख सचिव ने इस दौरान कहा कि वह इस धनराशि का सदुपयोग करें। चेक लेते वक्त रामदेवी फफक पड़ी। इस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने ढ़ाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed