{"_id":"582df6e44f1c1bf23c8fea7b","slug":"there-was-ink-banks-raised-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई स्याही, बैंकों ने खड़े किए हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई स्याही, बैंकों ने खड़े किए हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
डाकघर परिसर में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उरई। रिजर्व बैंक के उंगली में स्याही लगाने के निर्देश के दो दिन बाद भी जिले में चुनाव में लगने वाली विशेष स्याही बैंकों को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इससे बैंक अब केवल अपने खाता धारकों के ही नोट बदल या जमा कर रहे हैं। बैंकों में पैसे बदलवाने के लिए कुछ पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों को पैसे बदलने के लिए बैंकों की लाइन में लगाने की सूचना के बाद आरबीआई द्वारा बैंकों में आने वाले हर आदमी के हाथ में विशेष स्याही लगाने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
इस नियम के बाद हालांकि बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ में थोड़ी कमी जरूर आई पर इस दौरान स्याही उपलब्ध न कराने से अधिकतर बैंकों ने अपने पुराने खाता धारकोें के ही पैसे बदलने और जमा करने की बात कह दी। इससे आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। जिले के अधिकतर बैंकों में रोजाना लगने वाली भीड़ अब कम होती नजर आ रही है।
विज्ञापन