फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft in three shops including mobile shop

मोबाइल शॉप सहित तीन दुकानों में चोरी

Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Theft in three shops including mobile shop
कदौरा। कस्बे में देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप सहित तीन दुकानों से हजारों का माल व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकानों के ताले टूटे देखे तो घटनाओं का पता चला। पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद साहू मुख्य बस स्टैंड में मोबाइल की दुकान किए है। दुकान के पास राजकुमार गुप्ता होटल व कृष्ण कुमार सिंह परचून की दुकान किए है। तीनों दुकानदार देर रात अपनी दुकानें बंद करके चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकानों में सेंध लगाकर नकदी व सामना पार कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकानों का ताला टूटा व होटल की टीन की चादरें कटी देख कर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उसके होटल से टिन की चादर काट कर लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। जबकि कृष्ण कुमार सिंह की दुकान से 25 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। वही आनंद साहू की दुकान से दर्जनभर एंड्रायड मोबाइल फोन जिनकी कीमत 80 हजार रुपये व 20 सिम सहित अन्य सामान पार हो गया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम बबीना में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी की वारदात से पुलिस की गश्त पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए है। ग्रामीणों का कहना है कि बबीना डायल 112 का प्वाइंट स्थल भी है, जबकि बस स्टॉप पर उक्त तीनों दुकानें हैं, रात भर मौरंग भरे ट्रक निकलते हैं, फिर भी दनादन तीन वारदातें हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed