{"_id":"90b9e21ebb9047c3156601cffc09bfb3","slug":"the-young-man-shot-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो उरई।
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोंच कोतवाली
थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी
गई। हत्या के पीछे मकान मालिक और किरायेदार का विवाद बताया जा रहा है।
मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कराई गई है।
कोंच में मुसिफ न्यायालय परिसर के पास स्थित मकान में सुढ़ार निवासी बुद्ध सिंह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। पिछले काफी दिनों से मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक वीरू और उत्तम से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार सुबह मकान मालिक वीरू और उत्तम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुद्ध सिंह को गोली मार दी। उसे आनन- फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां िजिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय बुद्ध सिंह की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी कालिंदी ने मकान मालिक वीरू व उत्तम के अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल दोनों भाई वीरू और उत्तम नाई वर्ष 6 जुलाई 2011 को ग्राम पड़री मेें सौरभ श्रीवास्तव की हत्या में भी नामजद बताए जा रहे हैं।