{"_id":"7bfc172f6b054d71a68db15fb79b9289","slug":"the-uncontested-election-to-decide-between-the-three-heads-of-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बीच तीन प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के बीच तीन प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय
ब्यूरो, अमर उजाला उरई
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को जनपद के
विज्ञापन
सभी नौ विकास खंड क्षेत्रों के लिए नामांकन हुए। इस दौरान सत्ता की हनक कई
क्षेत्रों में देखने को मिली। कहीं नामांकन के दौरान प्रत्याशी का रास्ता
रोका गया और न मानने पर नामांकन फार्म ही फाड़कर फेंक दिया। सबसे ज्यादा
नदीगांव ब्लाक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रही। पुलिस व प्रशासनिक
अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। इसके अलावा तीन ब्लाकों
में एक-एक पर्चा भरे जाने से उम्मीदवारों का र्निविरोध निर्वाचित होना तय
माना जा रहा है।
शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के डकोर, कदौरा, महेबा, जालौन, कुठौंद, माधौगढ़, रामपुरा, कोंच और नदीगांव में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों ने गाजे बाजे के साथ पहुंचकर नामांकन किया।
इसके बाद नामांकन करने आए प्रत्याशियों पर पूरी नजर रखी गई। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन के दौरान खूब बवाल हुआ। नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार अकल राजपूत का रास्ता रोक लिया गया।
सोनिया राठौर के समर्थकों ने अकल के हाथ से नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया और धक्का मुक्की करने लगे। इसके बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक नामांकन पत्र फाड़ने वाले भाग निकले।
इसके बाद अकल राजपूत ने नामांकन पत्र का दूसरा सेट जमा किया। इस पूरी घटना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अनजान से बने रहे। माधौगढ़ में अरविंद राठौर की पत्नी सोनिया राठौर ने सपा नेताओं के साथ नामांकन किया। यहां चार प्रत्याशियों ने फार्म खरीदा था लेकिन जमा दो प्रत्याशियों की ओर से हुए।
कुठौंद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया शांति पूर्ण माहौल में हुई। यहां चार प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। इसमें पुष्पा यादव, नीलम यादव, शीतला देवी, रश्मि यादव ने सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार के समक्ष नामांकन किया।
कालपी प्रतिनिधि के अनुसार महेबा ब्लाक में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें नीते चौधरी, शांति देवी और गीता देवी के नाम शामिल है। नामांकन के दौरान पूरी तरह से शांति पूर्ण माहौल रहा।
कदौरा ब्लाक चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें विजय कुशवाहा, केशर देवी, नैन कुवंर और नरेंद्र द्विवेदी है जो समर्थकों व प्रस्तावकों के साथ सादगी से नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
रामपुरा प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी से अधिकृत प्रत्याशी दिनेश धोबी ने नामांकन किया जबकि भाजपा के समर्थन से ममता दोहरे ने नामांकन दाखिल कर चुनाव के निर्विरोध होने की अटकलों पर विराम लगा दिया। दोनों ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।
जालौन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक पर हुई नामांकन प्रक्रिया में तिलकचंद्र जाटव ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के साथ अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इससे पहले गुलाब सिंह जाटव के आवास से कई गाड़ियों व ट्रैक्टरों से उनका नामांकन जुलूस उठा।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव, चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव, सभासद रामदास यादव, राजबहादुर यादव, राजेश कुसमरा, छोटे साहब दमां, बब्लू सेंगर, रामू शेरपुरा, कन्हई कुसमरा, लल्लू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।