{"_id":"08b463b4c5abfd56e567f84363c39bf2","slug":"the-two-groups-clashed-in-electoral-rivalry-bikes-and-brake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो गुट भिड़े, बाइकें तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो गुट भिड़े, बाइकें तोड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो उरई।
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में क्षेत्र पंचायत
विज्ञापन
सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में वोट न देने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।
बात इतनी बढ़ी की लाठी-डंडे भी चले जिसमें दोनों गुटों के नौ लोग घायल हो
गए। इस घटना में मोटर साइकिलें भी तोड़ दीं गई और जमकर उपद्रव हुआ। इसमें
घटना में दो बाइकें गायब हो गई। पुलिस ने एक सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया
और बाद में थाने से छोड़ भी दिया। इसे लेकर लेकर तनाव और बढ़ गया।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितौरा में शनिवार को बिरिया कुवंरपुरा क्षेत्र से बीडीसी का चुनाव लड़े कांग्रेसी नेता विजय सिंह कुशवाहा के बेटे विजय कुशवाहा का गांव के ही शिवबहादुर से वोट न देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी सूचना दूसरे प्रत्याशी सलउआ निवासी सपा नेता जितेंद्र सिंह यादव को हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ चितौरा गांव पहुंच गए। यहां पर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर उपद्रव हुआ।
इस दौरान उपद्रवियों ने हाथ आई सपा नेता व एक अन्य की गाड़ियों को भी तोड़ दिया। इसकी सूचना माधौगढ़ पुलिस को हुई तो पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख उपद्रव करने वाले भाग निकले। सपा नेता जितेंद्र यादव शिवबहादुर के घर में दुबक गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। यहां पर सपा नेताओं के दबाव में जितेंद्र को छोड़ दिया गया। इससे दूसरा पक्ष और आक्रोशित हो गया।
इसी दौरान रामहेतपुरा गांव के प्रधान प्रयाग नारायण गांव पहुंचे तो उनकी गाड़ी को उपद्रवियों ने तोड़ दिया। इसके बाद चितौरा गांव के निवासी कौशलेंद्र सिंह माधौगढ़ से अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे तो उन्हें भी रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। उनकी मोटर साइकिल को भी तोड़ दिया।
इस घटना में दोनो पक्षों के विकास, दीपक, कौशलेंद्र सिंह, दीपक, अंशू तोमर व प्रदीप कुशवाहा, कुवंरपुरा निवासी जगरूप, कमलेश, बंटी व दरयाव सिंह घायल हो गए। बाबू सिंह व अंशू की मोटर साइकिलें भी लापता है। घटना को लेकर बीडीसी प्रत्याशी विजय सिंह कुशवाहा ने दूसरे प्रत्याशी जितेंद्र सिंह यादव के खिलाफ तहरीर दी है। इसके अलावा प्रयाग नारायण ने अंशू तोमर के खिलाफ, जितेंद्र यादव ने विजय कुशवाहा के खिलाफ और कौशलेंद्र ने बाबू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संदर्भ में माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी बीपी चतुर्वेदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर लूट व मारपीट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।