{"_id":"611a71818ebc3e42ef71f7ef","slug":"the-temple-resonated-with-the-chants-of-har-har-mahadev-orai-news-knp6463492163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर हुए गुंजायमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर हुए गुंजायमान
विज्ञापन
जालौन में भगवान शिव का रूद्राभिषेक करते शिवभक्त।
- फोटो : ORAI
उरई/जालौन। भगवान शिव के प्रिय मास सावन के अंतिम सोमवार को महादेव के भक्तों ने जहां शिवमंदिरों पर जल और दूध चढ़ाया। वहीं, कुछ भक्तों ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक भी किया। इस दौरान नगर में हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान रहे।
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सावन माह का अंतिम सोमवार भगवान महाकाल के भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर मनाया गया। शिव भक्तों ने ब्रह्ममुहूर्त में ही भगवान शिव के मंदिरों पर पहुंचकर उनका जल व दूध से अभिषेक किया। इसके अलावा शिवभक्तों ने भगवान शिव को पान, धतूरा, बेलपत्र आदि भी चढ़ाए। महिलाओं और युवतियों ने भगवान शिव का व्रत रखा।
इस दौरान नगर के नर्मदेश्वर मंदिर, कोतवाली रोड स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर, सीएचसी स्थित शिव मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में दिन भर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान होते रहे। मोहल्ला नारोभास्कर में विपुल दीक्षित के आवास पर शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
पंडित अरविंद बाजपेई ने बताया कि सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर कुछ अद्भुत संयोग भी बने हैं। इससे इस दिन का और भी महत्व बढ़ गया। सावन के अंतिम सोमवार पर शिव की आराधना और व्रत करने से समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शहर के हुल्की माता मंदिर, सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर आदि में भक्तों ने पूजा व रुद्राभिषेक किया।
कोंच संवाद के अनुसार, सावन के चौथे सोमवार को जहां शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नईबस्ती स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। दिल्ली से आए पंडित राधेशरण ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। विनोद राठौर व उनके पुत्र मनीष राठौर, नितिन राठौर ने भोले बाबा का अभिषेक किया। बाद में भंडारा वितरण किया गया।