फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team viewed the health system

टीम ने स्वास्थ्य व्यवस्था देखी

Sat, 10 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 10 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The team viewed the health system
दो दिन पहले शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में भेजी गई टीम ने कोंच सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम ने पिछले दिनों डिलीवरी के वक्त पैसे मांगे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी स्टाफ की क्लास भी लगा दी। चेतावनी दी कि ऐसा मामला यदि दोबारा सामने आया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन



दरअसल, अगले माह केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य मिशन के तहत दी जाने वाली धनराशि और सुविधाओं का लाभ किस हद तक जनता को मिल पा रहा है, इसके बारे में जानकारी करवाई जा रही है। इसके लिए केंद्र की टीमें क्षेत्रों का दौरा कर यहां के सीएचसी केंद्रों का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन



टीम सदस्यों ने निर्देश दिया कि सीएचसी अधिकारी 108 व 102 के बारे में अधिकाधिक लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराएं ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके। टीम ने माना कि कोंच में सर्जन नहीं होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शासन को इसकी जानकारी दी गई है। अवकाश प्राप्त चिकित्सकों की सेवाएं लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बीपीएल कार्ड धारकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी ताकीद करते हुए किसी से पैसे मांगने पर सख्त कार्यवाही की बात कही।



 जननी सुरक्षा योजना के अकाउंट भी टीम ने खंगाले। इस दौरान टीम हैड संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण लखनऊ डॉ. सुभाषचंद्र सुंदियाल, उपमहाप्रबंधक मातृ स्वास्थ्य डॉ. मनोज शुक्ला, डीसीपीएम चित्रकूट अनिलकुमार वर्मा, डीएएम फतेहपुर सलमान अब्बास नकबी,  सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed