फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The storm triggered the power of several villages

आंधी ने उड़ाई कई गांवों की बिजली

Mon, 01 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 01 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The storm triggered the power of several villages
आंधी से लहराते पेड़। - फोटो : अमर उजाला

अचानक मौसम ने रविवार को यू टर्न ले लिया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। शाम होते ही तेज आंधी आई, इससे तापमान में गिरावट आ गई। इससे गर्मी से राहत तो मिल गई, लेकिन तेज आंधी से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।

विज्ञापन


कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल थे। रविवार को सुबह तेज धूप से लोग से बिलबिला उठे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद आंधी भी शुरू हो गई। सड़कों पर आंधी के साथ धूल के गुबार उठने लगे। इससे सड़कों पर चलने वाले लोगों को खासी दिक्कत हुई, लेकिन तापमान गिरने से राहत की सांस भी ली।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक  पुरुषोत्तम का कहना है कि तापमान 40.5 डिग्री सेल्यिसयस था, लेकिन दोपहर तीन बजे से अचानक आसमान में बादलों की वजह से पारा 20.5 डिग्री पर आ गया। शाम होते होते तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की बौछारों ने मौसम में ठंडक ला दी। शाम सात बजे के बाद तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों से निकलने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने घरों की छत व बालकनी में बैठकर मौसम का लुत्फ उठाया। अचानक मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से दर्जनों गांवों की बिजली गुल
रविवार शाम आई आधी ने जिले की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। आंधी क ी वजह से शहर के बोहदपुरा, कुसमिलिया, मुहम्मदाबाद में बिजली के तार टूट गए। इस वजह से बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बिजली गुल होने की वजह से लोग भी परेशान हुए। वहीं, बीहड़ के रामपुरा, माधौगढ़, महेबा क्षेत्र के गांवों में भी आंधी की वजह से तार आपस में टकरा गए, इस फाल्ट भी हुए। इस वजह से लोगों को पूरी रात बिजली संकट से जूझना पड़ा। वही विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आंधी के  बंद होने के बाद जल्द से जल्द फाल्टों को सही कराया जाएगा। सुबह लाइनों का सर्वोें होगा तब नुकसान का आकलन किया जाएगा।  


बूंदाबांदी से खुले में पड़ा गेहूं भीगा
रविवार शाम सात बजे हल्की बूंदाबांदी होने से क्रय केंद्रों पर हड़कंप मच गया। जब तक प्रभारी मजदूरों से गेहूं उठवाते, तब तक अधिकांश गेहूं भीग गया। गेहूं भीगने से केंद्र प्रभारियों के चेहरे पर चिंता के भाव नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed