फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The sky is burning, rain is expected on 28th

Jalaun News: आग उगल रहा आसमान, 28 को बारिश के आसार

Wed, 27 May 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The sky is burning, rain is expected on 28th
फोटो - 04 स्टेशन पर नल से पानी पीता बंदर। संवाद
उरई। नौतपा के असर से पूरा जनपद भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के 46 डिग्री के लगभग बराबर रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 28 मई से मौसम नरम हो सकता है। बादल और बूंदाबांदी राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन




तेज धूप और लू के कारण सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों, मजदूरों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने हालात और कठिन बना दिए। शहर में कई जगह लोग सिर ढककर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलते दिखाई दिए। सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पेय और शरबत की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि बुधवार को गर्मी और बढ़ सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।



हालांकि भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई यानी बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद अगले चार दिनों तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। यदि मौसम पूर्वानुमान सही रहा तो तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि एक जून तक अधिकतम तापमान घटकर करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे कई दिनों से भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अवनीश बनौधा ने बताया कि भीषण गर्मी में डी-हाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और खानपान का ध्यान रखें।

इनसेट
रेलवे कर्मचारियों को बताए गए लू से बचाव के उपाय



उरई। उरई स्टेशन परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाकर कर्मचारियों को गर्मी और लू से बचाव के उपाय बताए गए। उरई हेल्थ यूनिट के डॉ. देव कौशिक ने टीम के साथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क, सिग्नल, टेलीकॉम, जीआरपी, आरपीएफ, एचआरएमएस, कमर्शियल व विद्युत विभाग के कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि तेज धूप में निकलते समय सिर को टोपी या गमछे से ढककर रखें तथा अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें। डॉ. कौशिक ने बताया कि नींबू पानी, नारियल पानी, आम का पन्ना, छाछ, लस्सी, गन्ने का रस व ओआरएस का सेवन शरीर को गर्मी और लू से बचाने में सहायक होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed