फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The siege to police stations BJP

भाजपा ने किया थानों का घेराव

Fri, 08 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 08 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The siege to police stations BJP
धरना सभा को संबोधित करते मूलचंद्र निरंजन। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच भाजपा ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को फिलहाल भाजपा ने मुद्दा बनाया है और प्रदेश संगठन के निर्देश पर थाना कोतवालियों प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने सर्किल के कैलिया और नदीगांव
विज्ञापन


थानों का घेराव कर सरकार को कोसा। इधर, शनिवार को कोतवाली कोंच घेरने की भाजपा की योजना है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, जगदीश तिवारी पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर आदि की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सर्किल के कैलिया और नदीगांव थानों पर घेरा डाला। पालीवाल ने कहा
विज्ञापन


कि पूरे राज्य में गुंडई और आतंक का माहौल है। महिलाओं और बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं रह गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब सरकारी लोगों को निशाना बनाने में भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश की जनता को सपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा आगे आकर जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। बाद में
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ एके शुक्ल को सौंपा गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्घ मिश्रा, वीरेन्द्रसिंह, सुनील शर्मा, उदयवीरसिंह गुर्जर सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। भाजपा कोंच नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जानकारी दी है कि 9 जुलाई को सुबह 10 बजे कोंच कोतवाली का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed