फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The same night, the lock broken three stores

एक ही रात तीन दुकानों का ताला टूटा

Thu, 08 Oct 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Thu, 08 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The same night, the lock broken three stores
कस्बा एट में चोर बीती रात तीन परचून की दुकानों का ताला तोड़कर तकरीबन 25 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने दुकानों का ताला टूटा देखकर दुकानदारों को सूचना दी। मौके  पर पहुंचे दुकानदारों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। थाना व कस्बा एट निवासी रामकुमार गुप्ता, अनवर व महादेव की परचून की दुकान है। बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे तीनों दुकानदार रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन



रात में किसी समय चोरों ने एक-एक कर तीनों दुकानों को ताला तोड़कर रामकुमार की दुकान से पांच हजार रुपये, अनवार की दुकान से 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। महादेव की दुकान का ताला तोड़ दिया, लेकिन यहां से कुछ ले नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने दुकानों का ताला टूटा देखा तो दुकानदारों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तीनों दुकानदार बदहवास मौके पर पहुंचे और जायजा लिया तो पता चला कि सिर्फ नकदी ही चोरी हुई है।



जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। उनका कहना है कि यह काम नशेबाजों का लग रहा है, पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed