फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The road built with Rs 2.80 crores collapsed in two years, sample filled

Jalaun News: 2.80 करोड़ से बनाई गई सड़क दो साल में ध्वस्त, नमूना भरा

Fri, 23 Feb 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 23 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The road built with Rs 2.80 crores collapsed in two years, sample filled
कालपी। करीब तीन करोड़ की लागत से बनी सड़क दो साल भी नहीं चली। इसकी शिकायत जब पूर्व विधायक ने शासन से की तो शासन ने जांच बैठा दी। जांच करने के लिए टीम पहुंची और उसने सड़क काटकर नमूना भरा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड-दो ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टिकावली संपर्क मार्ग का निर्माण कराया था। पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण 2.80 करोड़ की लागत से हुआ था। यह काम जून 2022 में पूर्ण हो गया था। इसकी गुणवत्ता को लेकर उस समय भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए थे। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जब सड़क कई जगह से ध्वस्त हो गई तो इसकी शिकायत पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने शासन से की। शासन से शिकायत पर जांच टीम गठित की गई। टीम गुरुवार को जांच करने के लिए पहुंची। लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता भारत यादव, वीरेंद्र, जयराम ने सड़क को काटकर नमूना भरा। मौके पर शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे। टीम ने बताया कि जांच के लिए नमूने भेजे गए है। जांच आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजापुर सड़क का भी टीम ने नमूना भरा
उरई। नेशनल हाईवे उरई कालपी मार्ग से जुड़े सात किलोमीटर बीजापुर सड़क का भी टीम ने नमूना भरा। इस सड़क की खोदाई करके लंबाई चौड़ाई नापी गई। सड़क का निर्माण पिछले साल 3.16 करोड़ की लागत से हुआ था। वहीं, बुधवार को टीम ने सिकरीरहमानपुर की सड़क की भी गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed