फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The people of the foothills came in panic as the water increased

यमुना का फिर बढने लगा जल स्तर, बेतवा घटी

Wed, 25 Sep 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The people of the foothills came in panic as the water increased
रायड दिवारा गांव में बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाते अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। हथिनीकुंड बैराज से सोमवार रात एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना एक बार फिर उफनाने लगी है। इससे यमुना पट्टी के लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। आंकड़ों के अनुसार सोमवार को यमुना 104.50 पर पहुंच गई थी, लेकिन बांध से छोड़े गए पानी की वजह से लगभग एक मीटर की बढ़त के साथ 105.45 मीटर पर पहुंच गई। जो खतरे के निशान 108 मीटर से लगभग ढाई मीटर नीचे है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने एक बार गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।वहीं बेतवा मंगलवार को नरम पड़ी। बेतवा का जल स्तर 119.34 से घटकर 116.35 मीटर पर रह गया, यहां खतरे का निशान 122.64 मीटर है। जिससे तलहटी के लोगों ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया और राहत सामग्री बंटवाई।
विज्ञापन

यमुना का जल स्तर एक बार फिर बढ़ने के साथ ही यमुना पट्टी के लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को यमुना लगभग एक मीटर ही बढ़ी, लेकिन इस एक मीटर की बढ़त ने ही तलहटी के गांवों में दहशत का माहौल बना दिया है। बता दें कि अभी हाल में यमुना में आई बाढ़ की वजह से जिले के 84 गांवों में बाढ़ आ गई थी, लोग अभी राहत शिविरों से घर जाने की सोच ही रहे थे कि एक बार फिर पानी बढ़ने की सूचना से सभी सहम गए। लोगों को डर है कि कहीं एक बार उन्हें फिर उसी मंजर से न गुजरना पड़े।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी उतरने पर भी तलहटी के गांवों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। अधिकांश गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। गांवों में अभी भी राहत सामग्री बांटी जा रही है। वहीं यमुना में पानी बढ़ने की सूचना पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर सहित कई अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और गांवों में भी अलर्ट जारी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि जलस्तर पर प्रत्येक घंटे नजर बनाई जाए और जब तक पानी पूरी तरह नहीं उतर जाए अलर्ट रहे। एसडीएम ने बताया कि हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना का जलस्तर एक मीटर तक बढ़ा है। जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार यमुना 104.50 मीटर से बढ़कर 105.45 मीटर पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि जल आयोग ने आशंका व्यक्त की है कि जलस्तर अभी और बढ़ सकता है। फिलहाल सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed