फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The patience of people standing in the sun for Aadhaar card broke

Jalaun News: आधारकार्ड के लिए धूप में खड़े लोगों का धैर्य टूटा

Tue, 24 Sep 2024 03:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 24 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The patience of people standing in the sun for Aadhaar card broke
जालौन। स्थानीय उप मुख्य डाकघर में बने आधार कार्ड केंद्र संचालक द्वारा लोगों को परेशान किए जाने एवं घंटों धूप में खड़ा रखने के बाद किसी न किसी बहाने से लौटाने पर ग्रामीण क्षेत्र के आए लोगों का धैर्य टूट गया। नाराज लोग एसडीएम के पास पहुंचे। उन्होंने केंद्र के बाहर धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

नगर के उप मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। आधार कार्ड के लिए बच्चे व महिलाएं सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। चिलचिलाती धूप में छाया की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को धूप में खड़ा होना पड़ता है। सोमवार की दोपहर ग्रामीण क्षेत्र से आए युवाओं ने एसडीएम विनय मौर्य को ज्ञापन देकर बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे थे। दोपहर में जब तक उनका नंबर आया तो प्रिंटर खराब होने व सर्वर में खराबी आने की बात कह कर आधार कार्ड बनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आधार कार्ड केंद्र पर छाया की व्यवस्था की जाए। जिससे धूप में खड़े होकर लोगों को अपने नंबर का इंतज़ार न करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों व महिलाओं के प्राथमिकता के आधार पर आधार कार्ड बनाए जाए। प्रिंटर खराब होने या सर्वर न आने का झूठा बहना बनाकर परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने पोस्टमास्टर केके वर्मा से बात की। उन्होंने तकनीकी खराबी के कारण दिक्कत होने की बात बताई। एसडीएम ने समस्या का समाधान कराकर आधार केंद्र पर बिना दिक्कत के आधार बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बाहर छाया की व्यवस्था भी कराने कोे कहा। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, लालजी गुर्जर, विकास, सोमराज, कुलदीप, रामबाबू, पुष्पेंद्र, हरीसिहं महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed