फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The oath may take several princes ' Eclipse '

कई प्रधानों की शपथ में लग सकता है ‘ग्रहण’

Tue, 24 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 24 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The oath may take several princes ' Eclipse '
इस बार ग्राम पंचायत चुनाव के बाद कई जीते उम्मीदवारों को शपथ लेने में
विज्ञापन
दिक्कत आ सकती है। कारण, यदि ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं होता तो वे प्रधान शपथ ग्रहण करने के लिए अर्ह नहीं माने जाएंगेे। ऐसे हालात नामांकन की स्थिति को देखकर बनते दिख रहे हैं। सोमवार देर शाम तक जारी रहे नामांकन में कोंच ब्लॉक में प्रधान पद के लिए कुल 664, सदस्य पद

के लिए कुल 652 तथा नदीगांव ब्लॉक में प्रधानी के लिए 728 तथा ग्राम सभा सदस्यों के 936 पर्चे दाखिल किए गए।
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के तीसरे चरण के मतदान के लिए दो दिनों में भारी गहमागहमी रही। इस दौरान दोनों ब्लॉकों नदीगांव और कोंच की कुल 16 न्याय पंचायतों के लिए कुल 1392 प्रधानी व 1588 सदस्यों के लिए नामांकन किए गए।

लोगों ने प्रधान पद के लिए तो खासी दिलचस्पी दिखाई लेकिन सदस्यों के नामांकन अपेक्षाकृत कम रहे। ऐसे में कई गांवों में चुनावी कोरम पूरा होता नहीं दिख रहा और माना जा रहा है कि इन हालात में कई प्रधानों के शपथ ग्रहण को ग्रहण लग सकता है। विकास खंड कोंच कार्यालय में आरओ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण शाक्या की देखरेख में सात न्याय पंचायतों

और नदीगांव ब्लॉक में नौ न्याय पंचायतों के लिए नामांकन आरओ अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय राकेश वर्मा की देखरेख में चले। चुनाव की सही तस्वीर मंगलवार और गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी से ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed