फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The nominations for members of the Gram Sabha

ग्राम सभा सदस्यों के लिए हुआ नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 14 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The nominations for members of the Gram Sabha
कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में रविवार को ग्राम सभा सदस्यों के लिए लिए
विज्ञापन
नामांकन हुए। जिन ग्राम प्रधानों को ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो पाने के कारण शपथ लेने से वंचित होना पड़ा था, उन्होंने बचे वार्डों के लिए पर्चे भरवाए। कोंच ब्लॉक में 183 वार्ड फिलहाल रिक्त थे जिनमें से 180 के लिए नामांकन हुए। उधर, नदीगांव खंड विकास कार्यालय में भी नामांकन हुए। वहां 196 वार्ड रिक्त हैं जिनके लिए पर्चा भरे गए।

पिछले महीने ग्राम पंचायत चुनाव निपट गए थे लेकिन तमाम ग्राम सभा सदस्यों के पद रिक्त रह गए। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा गठन का काम पूरा नहीं हो सका। नतीजतन कई ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सभी रिक्त वार्डों के चुनाव कराने का फैसला लिया जिसके तहत रविवार को नामांकन दाखिल किए

गए। कोंच ब्लॉक में 47 ग्राम पंचायतों में 183 वार्ड खाली रह गए थे जिनके लिए नामांकन हुआ।   आरओ श्रीकृष्ण शाक्या ने बताया कि ब्लॉक की सात न्याय पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर खोले गए। न्याय पंचायत बिलायां में 34, किसुनपुरा में 27, पचीपुरी में 11, पनयारा में 26, गुरावती में 30, चमेंड़ में 15 तथा पिंडारी के 31 रिक्त वार्डों के लिए

रविवार को नामांकन हुए। इन वार्डों के लिए कुल 180 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। उधर, नदीगांव विकास खंड में आरओ राकेश वर्मा की देखरेख में 196 रिक्त स्थानों के लिए नामांकन हुए।

नामांकन पत्रों की खरीद को उमड़ी भीड़

ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की खरीद के लिए गांव के प्रत्याशियों की ब्लॉक परिसर में भीड़ उमड़ी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत 63 ग्राम पंचायतों के रिक्त पड़े 437 पदों पर नामांकन होना है। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पड़े पदों पर निर्वाचन कराया जाना है। 14 फ रवरी को नामांकन पत्रों की खरीद व जमा व 15 व 16    

फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 फ रवरी को नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाना है। 21 फ रवरी को मतदान तथा 23 फ रवरी को मतगणना की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत 63 ग्राम पंचायतों में 742 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद हैं। इनमें 297 पदों पर निर्विरोध व 8 पदों पर

चुनावी प्रक्रिया के बाद ग्राम पंचायत सदस्य चुने जा चुके हैं। परंतु शेष 437 पदों पर कोई उम्मीदवार न होने के चलते ग्राम प्रधान के चुनाव के समय इनके चुनाव नहीं कराए जा सके थे। इसलिए अब रिक्त पड़े 437 पदों पर नामांकन कार्य चल रहा है। समाचार लिखे जाने पर 308 नामांकन पत्र भरकर जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed