{"_id":"0a0035a946b4dcdc7b95d44eb143174f","slug":"the-newly-elected-district-president-said-will-sincerely-responsibility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा, निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा, निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने जिम्मेदारी मिलने के बाद
विज्ञापन
कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठजनों को उचित सम्मान देंगे और कर्तव्यनिष्ठ
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपेगें। उनका पहला लक्ष्य पार्टी के सभी लोगों
को साथ लेकर कार्यकारिणी का गठन करना होगा। हर बूथ पर पार्टी को मजबूत
करना है इसके लिए सभी का साथ और विश्वास लेकर आगे
बढ़ेंगे। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों को कोई स्थान नहीं मिलेगा। ये बातें उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित होकर जो काम किया है उसी का प्रतिफल है कि आज उन्हें सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसका वह पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे। उन्होंने फोन पर बताया कि पहली बार
उन्हें 1996 में विहिप का कुठौंद मंडल का संयोजक बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2000 में भाजपा जिला कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत हुए। इसी साल गांव के प्रधान निर्वाचित हुए और गांव के विकास का हर संभव प्रयास किया। अब भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करना ही उनका मुख्य मकसद रहेगा। वह पार्टी के वरिष्ठों को सम्मान देते हुए उनके
बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ेंगे। पार्टी के निष्ठावान जिनका सामाजिक दायरा बेहतर होगा उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हर जातिवर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को लिखेंगे। समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा।