{"_id":"5c952b4ebdec2214084cddaa","slug":"the-mother-of-the-mother-was-hanged-and-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आई महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके आई महिला ने फांसी लगाकर जान दी
Sat, 23 Mar 2019 12:07 AM IST
gaurav gaurav
jalaun
jalaun
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/एट। सैदनगर में होली मनाने मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। खेत पर गए परिजन शाम को घर लौटे तो महिला को फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोटरा थाना क्षेत्र के गांव सैदनगर निवासी देवीदयाल श्रीवास की पुत्री ज्योति (22) होली पर 18 मार्च को अपनी ससुराल मरगांया कदौरा से मायके सैदनगर आई थी। गुरुवार की दोपहर ज्योति ने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। खेत पर गए परिजन शाम को घर आए तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि ज्योति की शादी 1 मई 2018 को मरगांया कदौरा निवासी मानवमणि श्रीवास के साथ हुई थी।