{"_id":"60d8b0f38ebc3e3423068ff5","slug":"the-main-accused-in-the-murder-of-district-badar-arrested-orai-news-knp636711186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बदर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जालौन। दस दिन पूर्व दोस्तों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर जिला बदर बदमाश की गोली मारकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, वहां जेल भेजा गया है।
18 जून की रात करीब 11 बजे सेंगर कालोनी के पास हाईवे पर दोस्तों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसमें जिला बदर बदमाश नौशाद बरकाती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
नौशाद की मां ने आशीष यादव पर पुत्र को घर से बुलाकर घटनास्थल पर ले जाने एवं जितेंद्र यादव पर तमंचे से गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया था। इसके अलावा बजरंग भदौरिया निवासी रूरा, विकास सेंगर उर्फ सोनू, बिल्ला भदौरिया उर्फ रोहित, जयकरण निवासीगण सेंगर कालोनी, बंटी यादव निवासी रावतान एवं दो अज्ञात पर भी नौशाद के साथ मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इसमें आरोपी आशीष यादव को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। रविवार को सुबह पांच बजे कोतवाल सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव बाहर भागने की फिराक में नहर कोठी के पास किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया और कोतवाली ले आई।
मैं गोली न चलाता दो नौशाद मार देता
आरोपी जितेंद्र ने बताया कि उस समय परिस्थितियां कुछ इस प्रकार हो गई थीं कि यदि मैं गोली न चलाता तो नौशाद मुझे ही मार देता। कोई अन्य रास्ता न देख गोली चलाई थी। कोतवाल ने बताया कि छह नामजद आरोपियों में मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव व नौशाद को घर से बुलाने गए आशीष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष 4 अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
तमंचा कारतूस बरामद कर साक्ष्य के रूप में रखा
पुलिस ने नौशाद बरकाती के हत्या के मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। इन्हें सील कर साक्ष्य के रूप में रखा है।