फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The laborer consumed poison when MNREGA wage money did not come into account

मनरेगा मजदूरी का पैसा खाते में न आने पर मजदूर ने खाया जहर

Tue, 11 Aug 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
The laborer consumed poison when MNREGA wage money did not come into account
सिरसाकलार (जालौन)। मनरेगा मजदूरी का पैसा खाते में न आने से परेशान मजदूर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मजदूर के पुत्र ने ग्राम प्रधान पर खाते में मजदूरी का पैसा न डालने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि मजदूर ने जितने दिन काम किया था। उसका पैसा उसके खाते में आ चुका है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास निवासी ओम प्रकाश कठेरिया ने सोमवार शाम घर में जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन जानकारी होने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। मजदूर के पुत्र कल्लू ने सिरसाकलार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता ने मनरेगा में काम किया था। जिसकी मजदूरी ग्राम प्रधान परशुराम दोहरे ने उसके खाते में नहीं डाली। जिसे लेकर पिता का प्रधान के पुत्र से भी विवाद हुआ था। वहीं प्रधान परशुराम का कहना है कि ओमप्रकाश ने जितने दिन काम किया था। उसका पैसा उसके खाते में आ चुका है। वह बेवजह आरोप लगा रहा है। इस बाबत पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed