फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The knowledge of traffic rules

यातायात नियमों की दी जानकारी

Wed, 30 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 30 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The knowledge of traffic rules
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते एसआर के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
यातायात माह के समापन पर बुधवार को एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए यातायात नियमों की लोगों को जानकारी दी। सफल प्रतिभागियों को डीएम व एसपी ने पुरस्कार दिए। यातायात माह समापन के अवसर पर मुख्य
विज्ञापन


अतिथि डीएम संदीप कौर ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यातायात माह का समापन जरूर है, लेकिन वास्तविक रूप से यातायात माह का प्रारंभ हुआ। यह वर्ष भर चलेगा। कहा कि यातायात माह की सफलता इसमें है कि आगामी वर्ष 2017 में वर्तमान वर्ष की तुलना में दुर्घटनाएं कम हों। हम सभी
विज्ञापन


को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बच्चों से कहा कि वे परिजनों को दुपहिया चलाते समय हेलमेट लगाने व वाहन की गति सीमित रखने को कहां। उन्होंने इं. अजय इटौरिया प्रबंध निदेशक एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के सहयोग की प्रशंसा की। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने संबोधित किया। अजय इटौरिया, अलीम
विज्ञापन
विज्ञापन


सर, युद्धवीर कथरिया, दीपक पांडे, अपना सगीर, मिराज सिद्दीकी, हेम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम, व एसपी ने सम्मान किया। सीओ जंगबहादुर व एआरटीओ सर्वेश सिंह, धनवीर सिंह, उपजिलाधिकरी उत्तम त्रिपाठी ने भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अंत में डीएम, एसपी ने चित्रकला प्रतियोगिता मेें भाग लेने वाले एल्ड्रिच, मेमोरी एकेडमी,


विनायक एकेडमी, एसआर पब्लिक स्कूल, मर्निंग स्टार, महेंद्र सिंह व रामजी लाल बालिका इंटर कालेज के बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित। इस मौके पर सुविधा इटौरिया सीपी गुप्ता, रश्मि शुक्ला, सीमा श्रीखंडे, भूपेेंद्र टोनी, यातायात प्रभारी वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसके पहले डीएम व एसपी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed