फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The kids had fun at the fair panipuri and burgers

मेले में बच्चों ने लिया गोल गप्पे और बर्गर का मजा

Mon, 19 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 19 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The kids had fun at the fair panipuri and burgers
स्टाल लगाए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शहीद अशफाक उल्ला के 89वें शहादत दिवस पर बाल मेला शिक्षा सृजन में लगाया गया। इसमें बच्चों ने खाने-पीने का स्टाल लगाया। इस दौरान बच्चों ने गोल गप्पे और बर्गर का आनंद लिया।  बाल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी राकेश सिंह ने शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में
विज्ञापन


अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों के इस कार्य की प्रशंसा की। शिक्षा सृजन के प्रबंधक संजीव गुप्ता ने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला, रामप्रसाद विस्मिल, राजेंद्रनाथ लाहड़ी, रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों का जीवन हमें त्याग और बलिदान की सीख देता है। उन्होंने कहा कि बाल मेला मेें अर्जित लाभ को गरीब वर्ग के
विज्ञापन


हित में उपयोग किया जाएगा। बाल मेला में कक्षा 3 से 11 तक के बच्चों ने टेस्टी, भेलपुरी, मटर, चाट, छोटू भटूरे, पावभाजी, बर्गर, आइसक्रीम, गोल गप्पे आदि के स्टाल लगाए। मेले में विजय चौधरी, देवेंद्र शुक्ला, प्रदीप दीक्षित, गिरधर खरे, मानसिंह, जितेंद्र कुमार, यूसुफ अंसारी, राजपप्पन, यूसुफ इश्तियाक आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य हरदेश त्रिपाठी व संरक्षक जाकिर आजमी ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed