फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The infected died in Jhansi, eight positive patients were found

संक्रमित की झांसी में मौत, आठ पॉजिटिव मरीज मिले

Sun, 14 Jun 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
The infected died in Jhansi, eight positive patients were found
कोंच में मृतक के मोहल्ले में खड़े सीओ व पुलिस फोर्स। - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित की शनिवार देर रात झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह मृतक के दो रिश्तेदारों समेत आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका की टीमें जयप्रकाशनगर पहुंची, जहां संक्रमितों के संपर्क वालों के सैंपल लेकर उन्हें मेडिकल कालेज भेजा गया। इसके अलावा मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 106, एक्टिव 57, ठीक हुए 44 और मौतों का आंकड़ा पांच पहुंच गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी संक्रमित 7 जून को तबियत खराब होने पर खुद झांसी दिखाने पहुंचा था, जहां अगले दिन उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह शुगर का भी मरीज था, तभी से उसका इलाज झांसी में चल रहा था। शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक भोपाल में बैटरी का काम करता था और लॉकडाउन से पहले कोंच के जयप्रकाश नगर स्थित अपने घर शादी में आया था और तभी से उसकी तबियत ठीक नहीं थी। फिर लॉकडाउन शुरू होने के कारण वह वापस नहीं जा पाया।
विज्ञापन

रविवार को संक्रमित के दो रिश्तेदार भी कोरोना पाजिटिव पॉए गए, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। इस तरह सिर्फ कोंच में ही संक्रमित की संख्या 24 पहुंच गई है। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई है। एसडीएम अशोक कुमार व सीओ आरपी सिंह ने इलाके में गश्त कर लोगों को चेताया कि वह बेवजह घरों से बाहर न निकले। आवश्यकता होने पर मास्क पहनकर ही निकले। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि देर शाम आई रिपोर्ट में छह लोग और कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से दो बुजुर्ग उरई के राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम के हैं। जबकि कोंच तहसील के ग्राम धनौरा में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य हैं।

सीएचसी के बाहर खड़ी एंबुलेंस।

सीएचसी के बाहर खड़ी एंबुलेंस।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed