फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The harassing farmers will not

किसानों को परेशान करने वाले नपेंगे

Fri, 14 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 14 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
The harassing farmers will not
निरीक्षण के बाद राधाकृष्ण मंदिर में जाते राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

क्रय केंद्रों पर आने वालों किसानों का गेहूं खराब बताकर वसूली करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को जेल भेजा जाएगा। क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों का गेहूं सस्ते में खरीदने की जानकारी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। ये बातें प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्यमंत्री अनिल गर्ग ने कही। वे गुरुवार को गल्ला मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्यमंत्री ने गुरुवार को जिले का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक कर पेच कसे। इसके  बाद गल्ला मंडी का निरीक्षण कर क्रय केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। मंडी की अव्यवस्थाएं देख उनका पारा चढ़ गया। आनन-फानन में डीएम संदीप कौर को व्यवस्थायें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। गेहूं बेचने आए किसानों से कहा कि यह सरकार किसानों की है।
विज्ञापन


सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खरीद का लक्ष्य दस गुना बढ़ाया है। सरकार ने 20 दिन के कार्यकाल में किसानों के कर्ज माफ  कर अपनी मंशा जता दी है। मंत्री ने राठ रोड रामलीला मैदान स्थित कोरी चबूतरे में बने हाल और शीतल पेयजल व्यवस्था के लिए प्याऊ का उद्घाटन किया। मंत्री ने गल्ला व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, महामंत्री नागेंद्र गुप्ता, पवन तोमर, मनोज पालीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसानों का पूरा खरीदें गेहूं
फसल बेचने आए किसान रामकिशोर ने बताया कि इस बार फसल अच्छी हुई है। फिर भी सरकारी क्रय केंद्रों पर पुरानी नीति लागू है। अभी एक हेक्टेयर पर किसान सिर्फ 23.60 क्विंटल गेहूं ही बेच सकता है, जबकि इस बार एक हेक्टेयर में 40 से 50 क्विंटल उपज हुई है। इससे किसानों को उपज बेचने में परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। किसानों का पूरा गेहूं खरीदना चाहिए।

दो की जगह छह कांटे लगेंगे
निरीक्षण के दौरान मंत्री से किसानों ने शिकायत की कि उन्हें गेहूं बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्रों पर सिर्फ दो काटें लगे होने से तौल में समय लग रहा है। इस पर मंत्री ने प्रमुख सचिव से बात कर शहर के सभी सातों केंद्रों पर छह-छह कांटे लगाने के निर्देश दिए।

समर्थन मूल्य पर सीएम से करेंगे बात
प्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य कम होने पर मंत्री ने चिंता जताई। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में कई साल बाद गेहूं की फसल अच्छी हुई है। कम समर्थन मूल्य होने की वजह से किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। उनसे समर्थन मूल्य बढ़ाने बात की जाएगी।

अंत्योदय, बीपीएल, पात्र गृहस्ती कार्ड धारकों की होगी जांच
मंत्री अनिल गर्ग के प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पीडीएस योजना की शिकायतें पूरे प्रदेश से आ रही है। पूर्व सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते खाद्यान्न का बंटवारा सही से नहीं हो रहा है। शिकायतें आ रही हैं कि पूर्व सरक ार के दबाव में कुछ अधिकारियों ने अपात्र व्यक्तियों के चयन अंत्योदय, वीपीएल और पात्र गृहस्थी में कर दिए हैं। चेतावनी दी कि जो अपात्र इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, जेल जाने के लिए तैयार रहें।   


आढ़तियों की खरीद पर सख्त दिखे मंत्री
क्रय केंद्रों के अलावा बाजार मे गेहूं बेचे जाने की शिकायत पर मंत्री बिफर पड़े। डीएम को निर्देश दिए कि वह मंडी में होने वाली आढ़तियों की खरीद पर पूरी तरह रोक लगाएं। जो आढ़ती आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed