{"_id":"662998d43a0a172407082894","slug":"the-grooms-cousin-who-came-to-the-wedding-procession-drowned-in-the-river-died-orai-news-c-224-1-ori1001-113867-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बरात में आया दूल्हे का चचेरा भाई नदी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बरात में आया दूल्हे का चचेरा भाई नदी में डूबा, मौत
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। चचेरे भाई की बरात में शामिल होने आया युवक नदी में नहाते समय गिर गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहरे पानी में चले जाने से वह नदी में डूब गया। ग्वालियर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रामशंकर की बेटी शिवानी का रिश्ता मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मछंड इटाई निवासी हेम सिंह के पुत्र गंगा सिंह के साथ हुआ था। मंगलवार को बरात मिर्जापुर पहुंची। गंगासिंह अपने चचेरे भाई अभिषेक (17) व अन्य साथियों के साथ गांव के पास से निकली सिंध नदी में नहाने लगा, तभी नहाते समय अभिषेक का पैर फिसल गया वह नदी में डूबने लगा। नदी में डूबता देख साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला परिजन उसे ग्वालियर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई की मौत की खबर सुन फूट फूट कर रोया दूल्हा
उरई। ग्रामीणों ने जब नदी से अभिषेक को निकाला और परिजन उसे ग्वालियर ले गए। जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिर्जापुर पहुंची तो दूल्हा गंगा सिंह फूट फूट कर रोने लगा। वह बोला कि वह कितना अभागा है कि उसका भाई उसके सामने ही नदी में डूब गया और वह कुछ नहीं कर सका। नजारा देख आसपास के लोगों के भी आंसू बहने लगे। फिलहाल शादी की रस्मों को निपटा दिया गया।