फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The governor told the plight of farmers

राज्यपाल को बताई किसानों की बदहाली

Fri, 08 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 08 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The governor told the plight of farmers
सूखे की विभीषिका से जूझ रहे बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली की व्यथा
विज्ञापन
इलाकाई सांसद व पूर्व राज्यमंत्री ने यूपी के राज्यपाल को बताते हुए सिंचाई की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।  बुंदेलखंड के किसानों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कई वर्षों से यहां का किसान सूखा, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि जैसी विभीषिकाओं को

झेलते-झेलते तबाह हो गया है। पिछली रबी की फसल को अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने नष्ट कर दिया और मौजूदा फसल भी सूखे की मार खा गई है। इसके चलते यहां का किसान भुखमरी की कगार पर है। सैकड़ों किसान आत्महत्याएं कर चुके हैं। बुंदेलखंड के लिए मुख्यमंत्री ने चौबीसों घंटे बिजली मुहैया कराने की घोषणा भले ही करके अपनी पीठ थपथपा ली हो लेकिन

हालत यह हैं कि ट्यूबवेल चलाने के लिए दो घंटे भी बिजली मयस्सर नहीं है। तमाम सरकारी नलकूपों की हालत खराब है। नहरों के परिचालन का कोई मुकम्मल शेड्यूल न होने के कारण किसान भगवान भरोसे ही है। ऐसी तमाम समस्याओं का खुलासा इलाके के सांसद भानुप्रताप वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश शासन हरिओम उपाध्याय, नगर के युवा समाजसेवी

अधिवक्ता सुनील लोहिया ने यूपी के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर उन्हें बताईं। इन लोगों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि बुंदेलखंड खासतौर पर जनपद जालौन में सिंचाई के उचित इंतजाम कराए जाएं ताकि किसानों की तकलीफें दूर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed