{"_id":"6ac54d60e00fb6c5e50f1f2a","slug":"the-food-department-collected-seven-samples-orai-news-c-224-1-ori1005-150796-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खाद्य विभाग ने सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खाद्य विभाग ने सात नमूने लिए
विज्ञापन
उरई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। पांच और छह अक्तूबर को टीमों ने उरई, जालौन और माधौगढ़ क्षेत्र में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सोयाचाप, अरहर की दाल, सरसों का तेल, बर्फी, पनीर, घी और खोया के सात नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
पांच अक्तूबर को उरई के गोपालगंज सब्जी मंडी स्थित ईशानी इंटरप्राइजेज से सोयाचाप और नवीन गल्ला मंडी स्थित न्यू गुरु कृपा होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट से अरहर की दाल का नमूना लिया गया। होटल में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नोटिस दिया गया। इंदिरा स्टेडियम स्थित चंपारण हांडी रेस्टोरेंट, मुरादाबादी चिकन बिरयानी, द जायका रेस्टोरेंट और आटा टोल प्लाजा स्थित वंशी ढाबा में भी सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर नोटिस जारी किए गए।
छह अक्तूबर को जालौन के सहाव स्टैंड स्थित प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना, रुस्तम स्वीट भंडार से बर्फी व पनीर के नमूने और माधौगढ़ के कुरैती गांव स्थित खोया भट्ठी से घी व खोया के नमूने लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
540 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा की जानकारी
खाद्य सचल प्रयोगशाला ने जवाहर नवोदय विद्यालय, कालपी रोड सरसौखी में करीब 540 छात्र-छात्राओं और स्टाफ को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मध्यान्ह भोजन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के 16 नमूनों की मौके पर जांच की गई। विभाग के अनुसार सभी नमूने मानक के अनुरूप मिले।
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)